अजमेर में रविवार को नवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए . एकता और शक्ति प्रदर्शन के उद्देश्य से निकाले गए इस पथ संचलन में दो पंक्तियों में संचलन हुआ, जिनका मिलान वैशाली चौराहे पर हुआ. इस मौके पर लोगों ने संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. साथ ही 'भारत माता की जय' के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया. संचलन के प्रतिनिधियों ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप की पूजा होती है और आरएसएस का भी यही उद्देश्य है कि देशवासी एकता और शक्ति के साथ बिना किसी भय के रहें.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OqNJ9N
No comments:
Post a Comment