राजनीति में भाग्य आजमाने के लिए आतुर हो रहे हैं कई सेवानिवृत्त ब्यूरोक्रेट्स - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 15, 2018

राजनीति में भाग्य आजमाने के लिए आतुर हो रहे हैं कई सेवानिवृत्त ब्यूरोक्रेट्स

विधानसभा चुनावों में भाजपा व कांग्रेस में एक तरफ जहां बरसों से जाजम उठा रहे, नारे लगा रहे कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता और नेताओं के नई पीढ़ी टिकट की उम्मीद बांधे हुए हैं, वहीं अब पैराशूटर उम्मीदवार भी टिकट के लिए जुगत लगा रहे हैं. ये पैराशूटर और कोई नहीं बल्कि 'एलिट क्लास' कहे जाने वाले ब्यूरोक्रेट्स हैं. सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और अन्य सेवाओं के कई वरिष्ठ अधिकारी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद अब राजकाज हाथ बंटाने के लिए राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं. इसके लिए ये अधिकारी या तो किसी न किसी पार्टी से जुड़ चुके हैं या फिर जुड़ने की तैयारी में है. दोनों पार्टियां भी अभी इस मसले पर संभल-संभलकर बोल रही है. हर जगह इस एलिट क्लास को लेकर संतुलित बयान जारी किए जा रहे हैं. देखिए प्रदेश में कौन कौनसा अधिकारी कहां-कहां से पेश कर रहा है अपनी दोवदारी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CL1KZV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages