कोटा में बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा है 'स्मार्ट मीटर', इसका 'करंट' दे सकता है बड़ा झटका - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 15, 2018

कोटा में बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा है 'स्मार्ट मीटर', इसका 'करंट' दे सकता है बड़ा झटका

प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया है और दोनों बड़ी सियासी पार्टियां जनता के मुददों पर चुनाव मैदान में जुटकर अपने अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने की कवायद में जुटी हुई है. कोचिंग सिटी कोटा में स्मार्ट मीटर के कारण बिजली के बिलों को लेकर आम आदमी का गुस्सा रूपी करंट इसे चुनावी मुद्दे में परिवर्तित कर रहा है. निजी बिजली कंपनी के स्मार्ट मीटर से उपजा विवाद अब चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है. कोटा की सड़कों पर इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन अब आम हो चले हैं. निजी बिजली कंपनी केईडीएल के खिलाफ शहरवासियों ने मोर्चा खोल रखा है. बिजली के इस करंट ने सत्ताधारी पार्टी को भी परेशान कर दिया है. वहीं कांग्रेस इस मुद्दे भुनाने में जुटी है. कांग्रेस नेता चुनावी सभाओं में बिजली के मुददे को प्रमुखता से उठा रहे हैं. इसके साथ ही वे दावा भी कर रहे है कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो निजी बिजली कंपनी को बेदखल कर दिया जाएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QP8UiE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages