हाल ही में बीजेपी का दामन छोड़ चुके बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक कर्नल मानवेन्द्र सिंह जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं. सूत्रों की मानें तो आगामी 17 अक्टूबर को मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं. बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व विदेश व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह जसोल के पुत्र मानवेन्द्र अपने पिता की गत लोकसभा चुनाव में टिकट जाने के बाद से ही बीजेपी से दूरियां बनाए हुए थे. गत सितम्बर माह में बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली कर मारवाड़ में हलचल मचाने वाले मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में जाने से मारवाड़ के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल जाएंगे. माना जा रहा है कि अगर मानवेन्द्र कांग्रेस ज्वॉइन करते हैं तो वे मारवाड़ में पार्टी का प्रमुख राजपूत चेहरा होंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QP8Uza
No comments:
Post a Comment