VIDEO: कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठे वादे नहींं करती : सीएम अशोक गहलोत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 3, 2019

VIDEO: कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठे वादे नहींं करती : सीएम अशोक गहलोत

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ कृष्णा पूनिया के समर्थन में बानसूर कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठे वादे नहींं करती है और अब तक किए गए सभी वायदे कांग्रेस ने निभाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से चुनाव पहले जो वायदे किए थे उनमें से किसी भी वायदे को नहींं निभाया है. उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट में कहा कि यह चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह देश का भविष्य तय करेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में आकर भाषण तो बड़े-बड़े देते हैं लेकिन अपने कार्यकाल में उन्होंने राजस्थान को दिया कुछ भी नहींं. सभा को मंत्री डॉ कृष्णा पूनिया के अलावा मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, अलवर के सांसद डॉक्टर करण सिंह यादव, विधायक शकुंतला रावत, इंद्राज सिंह गुर्जर आदि ने भी संबोधित किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VaFBhj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages