पाली एसीबी की टीम ने महिला बाल विकास विभाग में संविदा पर कार्यरत महिला सुपरवाइजर को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी एएसपी कैलाशदान जुगतावत ने बताया कि पाली गांव में कार्यरत साथीन को मिलने वाले ग्राम बैठक के मानदेय में से प्रचेता कुसुम पुरोहित ने मानदेय पास कराने के एवज में 8000 रुपए की रिश्वत की मांग की. जिसके बाद गुरुवार को महिला के पति मीठा लाल ने एसीबी में शिकायत की. उस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम ने महिला बाल विकास विभाग में परिवादी को रिश्वत की राशि के साथ भेजा. जिसके बाद महिला सुपरवाइजर ने परिवादी से 4000 रुपए रिश्वत की राशि ले ली. महिला सुपरवाइजर ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली एसीबी टीम ने आरोपी महिला सुपरवाइजर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Y7gXLv
No comments:
Post a Comment