VIDEO: भरतपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया हुड़दंग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 3, 2019

VIDEO: भरतपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया हुड़दंग

मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में लार्जेस्ट ह्यूमन लोगो कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों स्कूली बच्चो को भाग लेने के लिए बुलाया गया. शाम 5 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए बच्चों को तीन बजे से ही बुला लिया गया. बच्चे गर्मी और प्यास से परेशान हो उठे. प्रशासन ने पीने के पानी का इंतजाम किया और सभी को पानी की बोतलें बांटी गईं लेकिन काफी देर तक बच्चे परेशान रहे. बाद में बच्चे खाली पानी की बोतलों को उछालने लगे. पहनने के लिए जो टोपियां दीं गई थीं उन्हें भी हवा में उछाल कर हुड़दंग करते रहे. काफी देर तक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरुषि मलिक बच्चों से शान्ति बनाने का आग्रह करती रहीं लेकिन बच्चों का हुड़दंग कम नहींं हुआ. आनन- फानन में कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर मतदान की शपथ दिलाकर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VDyUU7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages