VIDEO: फिल्म मर्दानी-2 की शूटिंग के लिए कोटा पहुंचीं रानी मुखर्जी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 3, 2019

VIDEO: फिल्म मर्दानी-2 की शूटिंग के लिए कोटा पहुंचीं रानी मुखर्जी

कोटा एजुकेशन सिटी अब बॉलीवुड की पसंद बनता जा रहा है. फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद कोटा में इन दिनों फिल्म मर्दानी- टू की शूटिंग चल रही है. फिल्म के मुख्य किरदार में रानी मुखर्जी हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए गुरुवार को रानी मुखर्जी भी कोटा पहुंच गईं, हालांकि अभी उन पर कोई सीन नहीं फिल्माया गया. अगले 12 दिन तक फिल्म की शूटिंग कोटा में होगी. शहर के किशोरसागर तालाब के पास आर्ट गैलरी में शूटिंग चल रही है. आर्ट गैलरी को पुलिस थाने का सेट बनाया गया है. वहीं उसी के बाहर एक चाय की थड़ी भी बनाई गई है, जहां इस फिल्म की फिलहाल शूटिंग चल रही है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार का नाम सुनंदा चौधरी है जो फिल्म में लोक विचार पार्टी की प्रत्याशी भी बनती हैं. फिल्म की शूटिंग को लेकर कोटावासियों में काफी उत्साह है. (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Vb8vOb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages