VIDEO: कोटा में भीषण गर्मी के बीच पांच स्थानों पर आग लगी, बुजुर्ग झुलसी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 4, 2019

VIDEO: कोटा में भीषण गर्मी के बीच पांच स्थानों पर आग लगी, बुजुर्ग झुलसी

कोटा शहर में शुक्रवार दोपहर में भीषण गर्मी रही, सूरज की तपन के बीच शहर में पांच अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं घटीं. सबसे पहले आकाशवाणी कॉलोनी व नाग नागिन मंदिर के पास झाड़ियों में आग लगी. इसके बाद शहर के संकरे इलाके लाड़पुरा कर्बला में मौजूद बाड़ी में पेड़ के पास कचरे मे आग लगी और पेड़ की शाखाओं तक आग पहुंची. इसके बाद शहर के नदी पार इलाके बालिता में भूसे में आग लगी. शहर के धोड़े वाले बाबा चौराहे के समीप हवाई अड्डे के पास बसी घोड़ा बस्ती में झोपड़ी में आग लगी. झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. बूंदी रोड स्थित माहेश्वरी रिसॉर्ट के पीछे खेतों में लाग लगी. केशवरायपाटन रोड पर गिरधरपुरा के पास भी खेतों में आग लगने की घटना घटी. सूचना मिलने पर अग्निमशन विभाग के बेड़े ने सभी स्थानों पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2LkPioU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages