राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के मौके पर उदयपुर में भी शुक्रवार को कई तरह के कार्यक्रम आयोजन हुए. इस कड़ी में उदयपुर में यूथ कांग्रेस की ओर से सीएम गहलोत के जन्मदिन पर आशाधाम आश्रम में फल और भोजन वितरण का आयोजन हुआ. गहलोत के 68 वें जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तुलसी के पौधे भी आमजन को वितरित किए. सभी पदाधिकारियों ने इस दौरान गहलोत के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर प्रार्थना भी की. कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी भाग लिया. (रिपोर्ट- सतीश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VdvXdG
No comments:
Post a Comment