राजस्थान में बारां के मांगरोल में रामगढ़ रोड पर खेतों में नौलाईया जलाने के लिए लगायी आग बेकाबू हो गई है. आग के अनियंत्रित होने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी है. हवा के बहाव के कारण आग की लपटे चारों तरफ फैल रही है. पास ही मौजूद गोवर्धन गौशाला में भी आग की लपटे घुस गई हैं. जिसके चलते लोगों ने गौशाला में मौजूद गायों को बाहर निकाल दिया है. गौशाला में बड़ी मात्रा में भूसा भरा होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. हालांकि मांगरोल नगरपालिका की छोटी दमकल से आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2DSUiee
No comments:
Post a Comment