अजमेर की सिविल लाइन पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की कीमत के जेवर से भरे लावारिस बैग को उसके मालिक को वापस किया है. पुलिस के इस काम का स्थानीय लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है. पुलिस जानकारी के मुताबिक़ कल रात बस स्टैण्ड पर एक बैग लावारिस हालत में मिला था. जिसे थाने ले जाकर तलाशी ली गई. उस बैग में कपड़े और महिलाओं के सोने के आभूषण मिले साथ ही कुछ कागजात मिले जो मेड़ता निवासी जितेश रामभरोसे के नाम से थे. पुलिस ने बैग मालिक जितेश से संपर्क साधा और आज अजमेर बुलाकर बैग वापस सौप दिया. जितेश ने पुलिस का आभार जताया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2LodOVS
No comments:
Post a Comment