राजधानी में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी से बच्चों के अभिभावक काफी परेशान हैं. निजी स्कूल हर वर्ष फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं. जिससे अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है. फीस बढ़ोतरी के खिलाफ दो निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. अभिभावकों ने मालवीय नगर स्थित सेंट एंसलम स्कूल के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. वैशाली नगर चित्रकूट स्थित जयश्री पेडीवाल स्कूल के गेट के बाहर भी अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया और स्कूल प्रशासन से बढ़ी फीस को कम करने की मांग की. सेंट एंसलन स्कूल के बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि वे स्कूल के प्रिंसिपल से जाकर मिले लेकिन प्रिंसिपल ने फीस एक्ट 2016 और राजस्थान सरकार के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2W9YGMZ
No comments:
Post a Comment