भारतीय जनता पार्टी के जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने जालोरी गेट चौराहे से घंटाघर तक रोड शो किया. रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे. यह रोड शो करीब 4:00 बजे जालोरी गेट से रवाना होकर भीतरी शहर के सिरे बाजार से होते हुए घंटा घर पहुंचा. रोड शो में पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व जेडीए चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी, पवन आसोपा, प्रहलाद बजाज सहित बड़ी संख्या में नेता व महिला कार्यकर्ता नजर आईं. रोड शो के दौरान शहर वासियों ने गजेंद्र सिंह शेखावत का खुले दिल से स्वागत किया. जगह-जगह गजेंद्र सिंह शेखावत पर लोगों ने पुष्प वर्षा की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2W9jy79
No comments:
Post a Comment