VIDEO: एक महीने बाद इंदिरा गांधी नहर में कल से छोड़ा जाएगा पानी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 25, 2019

VIDEO: एक महीने बाद इंदिरा गांधी नहर में कल से छोड़ा जाएगा पानी

इंदिरा गांधी नहर में एक माह की बंदी गुरुवार की सुबह समाप्त हो जाएगी और सुबह आरडी 496 से नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा. 24 मार्च से 25 अप्रैल तक एक माह की नहरबंदी के दौरान जल संसाधन विभाग की ओर से राजस्थान क्षेत्र में 138 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्य करवाए गए हैं जिसमें क्षतिग्रस्त इंदिरा गांधी नहर को नया जीवनदान मिलेगा और नहर में पानी की बढ़ोतरी भी होगी. एक माह के दौरान नहर में युद्धस्तर पर काम हुआ और विभागीय अधिकारियों के अनुसार कल सुबह तक सभी काम पूर्ण कर लिए जाएंगे. इस दौरान नहर की आरडी 96 से 99 तक हुए कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे मगर विभागीय अधिकारियों ने किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए सही कार्य करवाने के दावे भी किए. सुबह पानी छोड़ने के बाद प्रारंभिक चरण में पेयजल के लिए पानी का भंडारण किया जाएगा और इसके तीन-चार दिन बाद नहर में रेगुलेशन के हिसाब से पूरा पानी प्रवाहित होने लगेगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ZviZGF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages