VIDEO: प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर ने किया ओम बिरला व दुष्यंत की जीत का दावा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 25, 2019

VIDEO: प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर ने किया ओम बिरला व दुष्यंत की जीत का दावा

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता व राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह हाड़ौती दौरे पर हैं. सिंह कोटा-बूंदी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला और बारां-झालावाड लोकसभा सीट के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में जुटे हुए हैं. सरदार जसबीर सिंह बुधवार को कोटा पहुंचे और मीडिया से मुखातिब हुए. सिंह ने मीडिया से कहा कि हाड़ौती की दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे. देश में फिर से मोदी की सरकार बनेगी. सिंह ने कहा कि देश की जनता ने 21वीं सदी के भारत निर्माण के लिए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है. विपक्ष के लोगों को व्यक्तिगत व पार्टी की चिंता सता रही है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के भविष्य चिंता है. मोदी भारत को शक्तिशाली बनाना चाहते हैं. (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GEBwca

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages