जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के नामांकन के खिलाफ की गई आपत्ति को खारिज कर दिया है. भाजपा पदाधिकारियों आरोप था कि वैभव गहलोत ने अपने खिलाफ चल रहे मामले को नॉमिनेशन फॉर्म में छिपाया है जबकि वैभव गहलोत के अधिवक्ता हेमंत शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि उनके खिलाफ किसी प्रकार की कोई एफआईआर दर्ज नहीं है. मामले की केवल जांच चल रही है, जिसका उल्लेख नॉमिनेशन फॉर्म में किया गया है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) प्रकाश राजपुरोहित ने बीजेपी की ओर से पेश आपत्ति को ख़ारिज कर दिया. बीजेपी के अधिवक्ताओं का कहना है कि वे इस आदेश से संतुष्ट नहीं है और वे इस आदेश के खिलाफ अपील में जाएंगे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2P2yUHK
No comments:
Post a Comment