राजस्थान यूनिवर्सिटी में आत्मदाह की कोशिश करते कॉमर्स कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. छात्रनेता ने अपने कॉलेज के प्राचार्य एमएल शर्मा और उप प्राचार्य अभय उपाध्याय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. हालांकि, खुद राजेन्द्र को परीक्षा में नकल के आरोप में पकड़ा था. जिसके बाद राजेन्द्र ने कॉलेज प्रशासन पर उसके खिलाफ साजिश करने के आरोप लगाए. दो दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रनेता ने चेतावनी दी थी कि इस मामले में प्रोफेसरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगा. ऐसे में बुधवार को दोपहर 12 बजे जैसे ही राजेन्द्र आरयू में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा. यहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. आत्मदाह की कोशिश से पूर्व छात्रनेता ने इसका जिम्मेदार कॉलेज प्राचार्य को बताया, जबकि मामले में आरयू के चीफ प्रोक्टर ने छात्रनेता के इस तरह का कदम नहीं उठाने के लिए कहा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2v3THRP
No comments:
Post a Comment