VIDEO: दौसा में मनोरंजन बन गया है बीजेपी का टिकट- ममता भूपेश - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 14, 2019

VIDEO: दौसा में मनोरंजन बन गया है बीजेपी का टिकट- ममता भूपेश

राजस्थान के दौसा में कांग्रेस की एक मीटिंग के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने बयान देते हुए कहा कि बीजेपी की बौखलाहट का उदाहरण है कि दौसा में कांग्रेस के सामने उम्मीदवार खड़ा भी नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने कहा कि दौसा बीजेपी का टिकट मनोरंजन बन गया है. मंत्री भूपेश ने कहा कि बीजेपी का टिकट ना केवल कांग्रेसियों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी मनोरंजन बना हुआ है. मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि ना केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है. मंत्री भूपेश ने कहा कि बीजेपी के 2014 के घोषणा पत्र के मुद्दे झूठ का पुलिंदा साबित हुए है. उन्होंने कहा कि काठ की हांडी एक बार चढ़ती है ऐसे में इस बार बीजेपी की दाल नहीं गलने वाली है और जनता पूरे देश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2v82LoN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages