कोटा शहर में आज सुबह से मां दुर्गा के प्रति श्रृद्धा और भक्ति की बयार बह रही है. देश प्रदेश में मनाई जा रही चैत्र नवरात्रि की आज अष्टमी ओर भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप रामनवमी भी मनाई जा रही है. ऐसे में कोटा शहर के मंदिरों में सवेरे से भक्तों का तांता लगा हुआ है. मंदिरों में घंटे घड़ियाल बज रहे है और माता रानी की आरती उतारी जा रही है साथ ही फूल मालाओं से मां का श्रृंगार किया जा रहा है. कोटा के न्यू कॉलोनी का शीतला माता मंदिर पर भक्त व श्रृद्धालु जुटने लगे हैं. श्रृद्धालुओं ने पहले मंदिर पर हवन किया पूजा अर्चना करके मंदिर में मौजूद माता की प्रतिमा का सजाया, उन्हें भोग लगाया और प्रसादी बांटी गईं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UxMqsN
No comments:
Post a Comment