VIDEO: भाजपा की प्रदेश मंत्री रहीं सरोज प्रजापत ने भरा निर्दलीय के रूप में पर्चा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 19, 2019

VIDEO: भाजपा की प्रदेश मंत्री रहीं सरोज प्रजापत ने भरा निर्दलीय के रूप में पर्चा

भाजपा की प्रदेश मंत्री रह चुकीं सरोज प्रजापत ने गुरुवार को नागौर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया. सरोज प्रजापत ने 2 दिन पहले ही नागौर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. गुरुवार को समर्थकों के साथ सरोज प्रजापत नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि नागौर लोकसभा क्षेत्र से मजबूत, अच्छे और साफ छवि के उम्मीदवार का चुनाव जीतना जरूरी है ताकि लोकसभा में नागौर के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके. उन्होंने कहा कि बड़े राजनीतिक दलों ने मजबूत प्रत्याशियों के बजाय परंपरागत नेताओं की तरफ ध्यान दिया है. ऐसे में नागौर लोकसभा क्षेत्र से उनका चुनाव लड़ना जरूरी हो गया है. उल्लेखनीय की विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान सरोज प्रजापति ने भाजपा से दूरी बना ली थी. उसके बाद से ही वह लगातार अपने स्तर पर ही राजनीति कर रही हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Pg81jJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages