अजमेर में बुधवार की रात गणगौर महोत्सव के दौरान राठौड़ बाबा की सवारी निकली जिसमें हजारों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया. अग्रवाल समाज की ओर से पिछले कई सालों से यह सवारी निकाली जाती है, जिसमे राठौड़ बाबा और गणगौर की प्रतिमाओं को सजाया जाता है और उन्हें शहर के नया बाजार में घुमाया जाता है. इस सवारी को देखने के लिए पूरे जिले से लोग आते हैं और गणगौर और राठौड़ बाबा से अपनी मनोकामना मांगते हैं. सवारी के दौरान लोगों में खासा उत्साह रहता है और सभी बैंड की धुनों पर नाचते- गाते नजर आते हैं. यह सवारी सुबह पांच बजे तक निकलती है और फिर बाद में लोगों को मेहंदी और लच्छा वितरित किया जाता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2vexn8u
No comments:
Post a Comment