VIDEO: दौसा में मतदाता जागरूकता के लिए हुआ कवि सम्मेलन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 28, 2019

VIDEO: दौसा में मतदाता जागरूकता के लिए हुआ कवि सम्मेलन

जिन लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होगा, उन लोकसभा सीटों पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार से सतरंगा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है. दौसा में भी शनिवार से सतरंगा सप्ताह का शुभारंभ किया गया. इस दौरान दौसा का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति में आयोजित किया गया. सतरंगा सप्ताह का शुभारंभ कवि सम्मेलन के साथ किया गया. इस दौरान कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश कीं और मतदान का महत्व समझाया. साथ ही मतदान के लिए जागरूकता का संदेश भी दिया. कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से वोट अनमोल होने की बात कहते हुए बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष रूप से मतदान करने का संदेश दिया. कवि सम्मेलन के बाद पंचायत समिति सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम को माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. इसके बाद पंचायत समिति में मतदान जागरूकता के लिए रंगोली भी सजाई गई. (रिपोर्ट- आशीष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2PxIouJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages