VIDEO: जयपुर में हुआ अभिनेता पुनीत इस्सर के निर्देशन में 'महाभारत' का मंचन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 28, 2019

VIDEO: जयपुर में हुआ अभिनेता पुनीत इस्सर के निर्देशन में 'महाभारत' का मंचन

जयपुर के बिड़ला सभागार में फॅलिसिटी थिएटर की ओर से नाटक 'महाभारत' का प्रभावी मंचन हुआ. नाटक में फिल्म, टेलीविजऩ और थिएटर की जानी-मानी हस्तियों ने मंच पर महाभारत के पात्रों को जीवंत किया. अभिनेता पुनीत इस्सर लिखित और निर्देशित इस नाटक में पहली बार दुर्योधन और कर्ण के बीच की नि:स्वार्थ, निश्चल मित्रता और निष्ठा एक सशक्त मंचन के माध्यम से प्रदर्शित की गई. महाभारत का यह नया रूपांतरण इन दोनों पात्रों के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है और महाभारत के विनाशकारी युद्ध के कारणों पर प्रकाश डालता है. यह नाटक लयबद्ध संवादों के साथ काव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है और अच्छाई की बुराई पर जीत की गाथा हमें सुनाता है. महाभारत में फिल्म, टेलीविजऩ तथा थिएटर जगत के कई प्रतिष्ठित सितारे हैं, जिनमें पुनीत इस्सर, राहुल भूचर, मेघना मलिक, उर्वशी ढोलकिया, गूफ़ी पेंटल, सुरेन्द्र पाल, आरती नागपाल, विजेता भारद्वाज, दानिश अख़्तर, यशोधन राणा, करण शर्मा, रक्षित भूचर और सिद्धांत इस्सार ने अपने अभिनय से शहरवासियों को रोमांचित कर दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2DBves1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages