बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व होली पर सिख समुदाय का होला मोहल्ला पर्व बूंदी जिले में भी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. इस दौरान बाईपास रोड स्थित गुरुग्रंथ लंगर साहिब से होला मोहल्ला नगर कीर्तन जुलूस निकाला गया. बैण्ड बाजों के बीच आकर्षक करतब दिखाते अखाड़ों के साथ निकले होला मोहल्ला नगर कीर्तन जुलूस का मार्ग में जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया. शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बालचन्दपाड़ा गुरुद्वारा पहुंच कर संपन्न हुए होला मोहल्ला नगर कीर्तन जुलूस में गुरुग्रंथ विमान के आगे चल रही सेवादार महिलाएं झाड़ू लगाकर गुरुग्रंथ विमान और पंच प्यारों के मार्ग की सफाई करती चल रही थीं. पीछे से महिला- पुरुष भजन कीर्तन करते चल रहे थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TLNusC
No comments:
Post a Comment