चूरू अंचल में होली की मस्ती और खुमारी बनौरी में खूब छाई. बनौरी में चंग की थाप, बांसुरी की धुन और धमाल पर शहरवासी जमकर थिरके. मुख्य बाजार से निकली बनौरी में राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी शिरकत की. चंग की थाप पर थिरकते समर्थकों ने राठौड़ का स्वागत किया. बनौरी में पायलट अभिनन्दन की झांकी निकाली गई. इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि शेखावाटी में होली के पर्व पर लोकसंस्कृति जिन्दा हो जाती है. चूरू में गंगा-जमुनी तहजीब रही है जहां मुस्लिम भाई भी होली में भागीदारी निभाते हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Wg81Cj
No comments:
Post a Comment