VIDEO: युवक के अपहरण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 19, 2019

VIDEO: युवक के अपहरण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा जिले में फुलियांकला थाना क्षेत्र के सांगरिया गांव के युवक के अपहरण मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन किया. उन्‍होने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपह्रत युवक को छुड़वाकर आरोपियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की. सांगरियां ग्राम निवासी मोहनलाल दरोगा ने कहा कि हमारे गांव के ही रहने वाले गजराज सिंह के परिवार से रंजिश चल रही है. इसके कारण 16 मार्च को मेरे पोते मानसिंह को ईंटडियां चौराहे पर गजराज सिंह अपने बेटों और को भतीजों के साथ आया और मेरे पोते से मारपीट करके उसे बंधक बना लिया. वह मेरे पोते से रोजाना मारपीट कर रहा है. मा‍नसिंह के चाचा अमर सिंह ने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ हमने फुलियाकलां थाने में मामला दर्ज कराया लेकिन आरोपी के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहींं कर रहे है. इसके कारण सोमवार को हमने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uiTFFj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages