VIDEO: करौली में मूक-बधिर छात्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 19, 2019

VIDEO: करौली में मूक-बधिर छात्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

करौली में मूक-बधिर छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे इन छात्रों का कहना है कि सरकारी विभागों में सांकेतिक द्विभाषीय की नियुक्ति व अन्य मांगों पर कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ. मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहींं होने से रोष व्याप्त है. मजबूरन हम छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. छात्रों ने बताया कि अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड ,पुलिस स्टेशन, बैंक सहित अन्य मुख्य विभागों में सांकेतिक द्विभाषीय नहींं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन संस्थानों में सांकेतिक द्विभाषीय जल्द से जल्द नियुक्त किए जाएं. इसके साथ ही मूक बधिर के लिए मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत मिले आवासों में बिजली- पानी की व्यवस्था करने, छोटी दुकान, केबिन, थड़ी उपलब्ध करवाकर मूक बधिरों को स्वरोजगार से जोड़ने आदि की मांग प्रमुख है. मांग पूरी नहींं होने तक धरना जारी रहेगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Wf15FV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages