VIDEO: नौ करोड़ के घोटाले में एसीबी ने सीडीपीओ शक्ति सिंह और सुधा यादव को किया गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 6, 2019

VIDEO: नौ करोड़ के घोटाले में एसीबी ने सीडीपीओ शक्ति सिंह और सुधा यादव को किया गिरफ्तार

नागौर के बहुचर्चित पोषाहार घोटाला मामले में मंगलवार को अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुचामन और डेगाना में कार्यरत महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ को गिरफ्तार किया. करीब 9 करोड़ रुपए के इस घोटाले में एसीबी पहले ही विभाग की उपनिदेशक ऊषा रानी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है. मंगलवार को एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीबी शर्मा ने कुचामन के सीडीपीओ शक्ति सिंह और डेगाना की सीडीपीओ सुधा यादव को गिरफ्तार कर दोनों को अजमेर एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पोषाहार घोटाले की जांच एसीबी अजमेर की ओर से की जा रही है. आंगनबाडी केन्द्रों पर पोषाहार वितरण में स्वयं सहायता समूह के नाम पर ठेकेदार और अधिकारियों की कमीशनखोरी और अनियमतता की शिकायत पर यह पूरा मामला उजागर हुआ था. (रिपोर्ट- अभिजीत)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TqcxAL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages