VIDEO: युवक को जेबतराशी करना पड़ा भारी, देखें उसका हाल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 6, 2019

VIDEO: युवक को जेबतराशी करना पड़ा भारी, देखें उसका हाल

भरतपुर के सारस चौराहे पर बस में यात्रा कर रहे एक यात्री की जेब पर एक युवक ने हाथ साफ कर डाला और रकम को निकाल कर अपने साथियों को दे दिया. जेब काटकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलने पर सारस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ कर ले गई. घटना के अनुसार प्रताप सिंह किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए भरतपुर से किरावली जा रहे थे. बस में चढ़ते समय पीछे से धक्का देकर एक युवक उनकी जेब से पर्स निकाल लिया और भाग गया. जैसे ही प्रताप सिंह को अंदेशा हुआ कि किसी ने उनकी जेब से पर्स पार कर लिया है तो उन्होंने बस को रुकवा कर इधर-उधर तलाश की तो जेबकतरा मूवीन उनकी पकड़ में आ गया. आगरा निवासी मूवीन की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी और फिर बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IV30xu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages