जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने स्थानीय राजनीतिक पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि कश्मीर में जिस तरह की बयानबाजी हो रही है, वो देशहित में नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर जो कार्रवाई हुई है वो सही है. लेकिन उसके बाद कश्मीर में थोड़ा माहौल बदला है. उन्होंने कहा कि हम उसे भी शान्ति से संभालेंगे. मलिक ने अलगावादियों पर बोलते हुए कहा की उन पर पहले भी इस तरह की कार्रवाइयां हुई है और आगे भी होते रहेगी. मलिक आज रविवार को अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने दरगाह में जियारत की और जम्मू कश्मीर में अमन चैन की दुआएं मांगी. उन्होंने कहा कि गरीब नवाज से यही दुआ की है कि वो जिस पद पर हैं उसे सही तरीके से निभाएं. इस दौरान मलिक ने डिग्गी चौक में जम्मू कश्मीर बैंक शाखा का उद्धघाटन भी किया. गौरतलब है कि बैंक की यह प्रदेश में दूसरी शाखा है. इससे पहले जयपुर में बैंक की शाखा खुली थी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UkotRM
No comments:
Post a Comment