VIDEO: रणथम्भोर नेशनल पार्क से सटे गांव में बकरियां चरा रहे युवक पर टाइगर का हमला - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 4, 2019

VIDEO: रणथम्भोर नेशनल पार्क से सटे गांव में बकरियां चरा रहे युवक पर टाइगर का हमला

सवाई माधोपुर के रणथम्भोर नेशनल पार्क से सटे गांवों के लोगों पर टाइगर अटैक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रणथम्भोर की फलौदी रेंज का है, जहां देवपुरा बांध के नजदीक बकरियां चरा रहे बलवन निवासी शम्भू नाथ पर टाइगर ने हमला कर दिया. टाइगर के हमले में शम्भू नाथ बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार देवपुरा इलाके में टाइगर टी-62 का मूवमेंट है और आशंका है कि टी-62 ने ही शम्भू नाथ पर हमला किया है. वन विभाग की टीम टाइगर की मॉनिटरिंग में जुटी हुई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2C49t39

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages