अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र के न्यू अंबेडकर रामनगर कॉलोनी में नव निर्मित मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मंदिर बनाने के बाद कुछ लोगों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है. कॉलोनी के ज्यादातर लोगों ने सहमति से पार्क के पास खाली पड़ी जमीन में मंदिर की स्थापना की थी. मंदिर की स्थापना के बाद दोनों पक्षो में विवाद बना हुआ है. मंगलवार को बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाओं ने एनईबी थाने पहुंच कर मंदिर की सुरक्षा की मांग की. महिलाओं ने स्थानीय लोगो को बताया कि मंदिर खसरा नंबर 2403 में बना हुआ है. जो प्लाट काटे गए थे उसमे से बची जमीन में मंदिर स्थापित किया गया है और जमीन के मालिक से इसकी सहमति ली गई है. महिलाओं ने थाने में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मंदिर की सुरक्षा की गुहार लगाई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UMAO11
No comments:
Post a Comment