कोटा में स्टील ब्रिज के पास अचानक लगी आग से एक दर्जन टापरियां जल कर राख हो गईं. टापरियों में रखे गए मजूदर परिवारों के खाने-पीने के सामान और कपड़े व नकदी सहित लाखों रुपए के सामान भी राख हो गए. इस आग से एक दर्जन मजदूर परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एमपी से आकर कोटा के स्ट्रील ब्रिज के पास अस्थाई आशियाना बनाकर मजदूरी करने वाले इन परिवारों को अब रोजी-रोटी के लिए इधर- उधर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है. आग के कारणों के बारे हालांकि कोई सुराग नहीं लग पाया लेकिन संभवत रास्ते चलते किसी ने चिंगारी फेंक दी जिससे उस चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया और घास- फूस से बनी झोपडियों में आग लग गई. सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया गया. गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CwWJlT
No comments:
Post a Comment