VIDEO: प्राचीन परंपरा के साथ शेखावटी में विदेशी मेहमानों के संग खेली गई होली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 22, 2019

VIDEO: प्राचीन परंपरा के साथ शेखावटी में विदेशी मेहमानों के संग खेली गई होली

भारतीय संस्कृति के प्राचीनतम पर्व होली को मनाने के लिए देश भर में कई तरह के आयोजन होते हैं लेकिन मरुधरा में हुए एक आयोजन ने एक नई परंपरा कायम की है. होटल कारोबार के जरिए अपने मूल्यों को सहजने और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान देने के लिए शेखावटी में जन्मे राजेन्द्र सिंह चाहर ने अपने समूह के सभी होटलों व स्थलों पर होलिका दहन का कार्यक्रम पूरे विधि विधान के साथ किया. इस आयोजन में अजमेर से जुड़े मशहूर एतिहासिक स्थल शेखावटी राजेंद्र सिंह ने इसमें देशी और विदेशी मेहमानों को भी शामिल किया. होली पर्व की मान्यता और इसके महत्व को समझाने के लिए मेहमानों के सामने होलिका की पूजा अर्चना की गई. सभी देशी-विदेशी मेहमानों के बीच होलिका दहन किया. सात समुंदर पार से भारत घूमने आए विदेशी मेहमान भी इस पर्व और इसकी परंपरा से काफी अभिभूत नजर आए. वही देशी मेहमानों ने भी होली पर्व राजस्थानी अंदाज में मनाकर उसका भरपूर लुत्फ उठाया. राजेंद्र सिंह के आयोजन की चर्चा पूरी शेखावटी में हुई क्योंकि इस तरह का किसी ने पहली बार सोचा था. गौरतलब हो कि देश भर में होली हो या दीपावली, सभी जगह कुछ ना कुछ अलग परंपरा और स्थानीय संस्कृति का पुट उसमें शामिल होता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2U77oxu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages