VIDEO: माउंट आबू में पानी बचाने के संदेश के साथ खेली विदेशी मेहमानों ने होली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 22, 2019

VIDEO: माउंट आबू में पानी बचाने के संदेश के साथ खेली विदेशी मेहमानों ने होली

माउंट आबू की फिजाओं से पानी बचाने के संदेश के साथ विदेशी मेहमानों की होली हुई. पूरा देश आज अपने-अपने तरीके से रंगों में सराबोर है. वहीं राजस्थान के एकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में विदेशी मेहमानों ने होली पर एक खास संदेश के साथ इस त्यौहार मनाया. राजस्थान में पानी की कमी को देखते हुए रूस, फिलीपिंस और जापान से आए विदेशी पर्यटकों ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ज्ञान सरोवर में हाथों में पिचकारी भले ही ले रखी थीं परन्तु पानी नहीं सिर्फ गुलाल और थाली में अबीर लेकर एक दूसरे को रंग लगाकर सूखी होली खेली. इन्होंने हर्बल गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को रंगा तो जरुर लेकिन सदभावनापूर्ण ढंग से. होली के अवसर पर साथ ही पानी बचाने के संदेश भी दिया. आश्रम के साधकों और मेहमानों ने आम जन को ज्ञान और प्रेम के रंग में रंगने का संदेश दिया. विदित हो कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान को देश के एक बड़े समाज सुधारक केंद्र के रूप में जाना जाता है. कोई भी त्यौहार हो ब्रह्माकुमारीज संस्थान में अपने अंदाज से उसे मनाते हैं. संस्था से जुड़े श्रद्धालु होली हो या दीपावली यहां आने की हर संभव प्रयास करते हैं. आमजन से त्यौहारों के अवसर पर दुर्व्यसनों जैसे जुआ, शराब आदि से दूर रहने का आह्वान किया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TpDSi6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages