नागौर शहर के समस तालाब क्षेत्र में अंगोर भूमि व राजस्व विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण राजस्व विभाग व नगर परिषद की टीम ने ध्वस्त कर दिए. अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन पर पक्के मकान व चार दीवारी कर काफी बड़े क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया था, जिसकी जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने एसडीएम दीपांशु सांगवान व नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. बुधवार को मौके पर पहुंची टीम ने अतिक्रमणकारियों को बाहर निकालकर जेसीबी से कच्चे व पक्के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए. इस दौरान अतिक्रमणकारियों के विरोध की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया. ये सारे अतिक्रमण आचार संहिता लगने के बाद किए गए थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2I1jTVf
No comments:
Post a Comment