लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अजमेर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वमोहन शर्मा ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मिशन मैक्सिमम वोटिंग अभियान की शुरुआत की है. 2014 के लोकसभा चुनाव में अजमेर सीट पर करीब 69 फीसदी मतदान हुआ था जिसे बढ़ाने के लिए इस बार कई नवाचार किए गए हैं. निर्वाचन विभाग की ओर से सभी 1928 बूथों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बीएलओ, आंगनबाडी कार्यकर्ता और वोट गुरु मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं. इसके साथ ही 928 स्कूलों में खास अभियान चलाते हुए 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है. संसदीय क्षेत्र के 33 सरकारी और निजी कॉलेजों में मतदाता साक्षरता क्लब के जरिए कैंपस एम्बेसडर के रूप में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है. 5 अप्रेल को अजमेर से पुष्कर के बीच 8 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी की जा रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uxsCqf
No comments:
Post a Comment