VIDEO: मारपीट करने वाले मरीज परिजनों की गिरफ्तारी के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 15, 2019

VIDEO: मारपीट करने वाले मरीज परिजनों की गिरफ्तारी के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर है कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है और सभी मुद्दों पर सहमति बनने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं. सोमवार 11 मार्च की रात एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों ने मारपीट की थी, जिससे नाराज होकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुरक्षा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, सीसीटीवी कैमरे लगाने मांग करते हुए बेमियादी हड़ताल पर चले गए थे. प्राचार्य डॉ सुधीर भण्डारी ने बताया कि महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले दोषी परिजनों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की भी मंजूरी दी जा चुकी है. अस्पताल में अब तक हुई घटनाओं की जांच के लिए 5 सदस्यीय हाई लेवल समिति का गठन किया गया है. जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ विजय चौधरी ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TJH38M

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages