VIDEO: कृषि जिंसों की खरीद की मांग को लेकर किसानों ने दिया सरकार को ज्ञापन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 15, 2019

VIDEO: कृषि जिंसों की खरीद की मांग को लेकर किसानों ने दिया सरकार को ज्ञापन

श्रीगंगानगर में कृषि जिंसों की सरकारी खरीद तुरंत शुरू करने की मांग को लेकर गुरुवार को सैकड़ों किसानों ने जिला कलेक्टर के जरिए राज्य सरकार को ज्ञापन दिया. इससे पहले किसान गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र हुए और सरकार से आबियाना वसूली के लिए की जा रही कार्रवाई को रोकने की मांग की. किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग अबियाने में चक्रवर्ती ब्याज वसूल रहा है, यह पूरी तरह गलत है. सिंचाई विभाग को वसूली के लिए पहले नोटिस दिया जाना चाहिए और इसके बाद अभियान चलाना चाहिए. इसके अलावा फसल की खरीद के बाद ही आबियाना वसूली की कार्रवाई होनी चाहिए. किसान समिति के रंजीत सिंह राजू ने कहा कि राज्य सरकार को आबियाना वसूली से पहले कृषि जिंसों की सरकारी खरीद को शुरू करना चाहिए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JbBknV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages