VIDEO: देखें कैसे छात्रों ने उबड़-खाबड़ रास्तों पर दौड़ाईं अपनी बनाई गाड़ियां - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 28, 2019

VIDEO: देखें कैसे छात्रों ने उबड़-खाबड़ रास्तों पर दौड़ाईं अपनी बनाई गाड़ियां

कोटा स्थित राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कैंपस में बुधवार को से तीन दिवसीय अरावली टेरीन व्हीकल चैंपियनशिप रेस का आगाज हो गया है. पहले ही दिन एडवेंचर और एक्साइटमेंट से भरी स्पोटर्स व्हीकल की रेस रही. यह इंडिया का सबसे हार्ड मैन्यूलिटी ट्रैक है, जो काफी उबड़- खाबड़ है. 900 मीटर के इस ट्रैक पर बुधवार को इंजीनियरिंग स्टूडेंटस ने खुद तैयार की गाडियां दौड़ाईं. कई गाडियां फिनिशिंग लाइन तक नहीं पहुंच पाईं क्योंकि ट्रैक में 6 फीट गहरे गड्ढे हैं गाड़ियों को बैलेंस बनाते हुए जंप करवाना पडा. इसके लिए रेसर टीम को ड्राईवर का सपोर्ट करना पड़ा. टेरीन व्हीकल के लिए चैंपियनशिप में देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज व यूनिवर्सिटी की 20 टीमों ने भाग लिया है. चार टीमें अभी और भाग लेंगी. जीतने वाली टीम को 10 लाख रुपए का प्राइज दिया जाएगा. साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर भाग लेने वाली टीमों को 10-10 लाख रुपए ग्रांट मनी दी जाएगी. 29 मार्च को फाइनल रेसिंग एंड्यूरेंस ट्रैक पर होगी. (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uviEFx

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages