VIDEO : होली खेलने को लेकर प्रिंसिपल ने की छात्राओं की पिटाई, स्कूल में बरपा हंगामा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 24, 2019

VIDEO : होली खेलने को लेकर प्रिंसिपल ने की छात्राओं की पिटाई, स्कूल में बरपा हंगामा

चूरू जिले के कडवासर में सरकारी स्कूल के ग्रामीणों के साथ छात्राओं ने तालाबंदी कर दी है. बाते दें कि होली से एक दिन पहले छात्राओं की पिटाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की और स्कूल में तालाबंदी की गई है. छात्राओं की माने तो पहले प्रिंसिपल स्वीटी शर्मा ने 11वीं की छात्राओं को स्कूल में खेलने की अनुमति दे दी लेकिन कुछ देर बाद प्रिंसिपल ने छात्राओं की यह कहकर पिटाई कर दी कि स्कूल में होली खेलने के कोई आदेश नहीं है. वहीं मामले में ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में बच्चे पढ़ने जाते हैं लेकिन स्टाफ की आपस में घंटों लडाई होती है. जिससे बच्चों की पढाई बाधित होती है. तालाबंदी को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आला अधिकारी इस मामले को सुलझा नहीं देते तब तक स्कूल में ताला लगा रहेगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UX3nJy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages