भरतपुर के विश्वविख्यात कैवलादेव घाना पक्षी विहार में ऑफ सीजन में भी पर्यटकों का तांता लगा हुआ है. पार्क में देसी विदेशी पर्यटकों की संख्या दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है. वहीं घाना पक्षी विहार में फ्लेमिंग पेलिकन पक्षी काफी संख्या में डेरा जमाए हुए हैं. अमूमन फरवरी माह के बाद गर्मी शुरू होते ही यहां आने वाले मेहमान परिंदे यहां से वापस अपने वतन लौटने लगते हैं लेकिन इस साल यह परिंदे घाना पक्षी विहार का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं. इस साल पानी की अधिकता रहने से पार्क में परिंदों के साथ साथ पर्यटकों की संख्या में भी जमकर इजाफा हुआ है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CBFq3b
No comments:
Post a Comment