VIDEO : प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में आग से इलाके में फैली दहशत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 31, 2019

VIDEO : प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में आग से इलाके में फैली दहशत

बाड़मेर शहर के नेशनल हाईवे के पास विष्णु कॉलोनी में शुक्रवार देर रात आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से बने प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में अचानक ही आग लग गई. आग लगने से पूरे इलाके में एक बार तो दहशत का माहौल बन गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीनों तरफ रहवासी इलाका होने के कारण बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं कबाड़ के गोदाम के पास खड़े एक टैंपो व पैकिंग मशीन भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए. गोदाम में प्लास्टिक, कागजात, ज्वलनशील पदार्थ भरे होने और तेज हवा के कारण तेजी से आग वहां फैल गई. इससे गोदाम में रखा पूरा सामान जल कर पूरी तरह राख हो गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है. वहीं आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2V9o8Bw

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages