VIDEO: कोटा में फिल्मों के डायलॉग जागरूक करेंगे मतदान के लिए, होगी 'तराना प्रतियोगिता' - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 31, 2019

VIDEO: कोटा में फिल्मों के डायलॉग जागरूक करेंगे मतदान के लिए, होगी 'तराना प्रतियोगिता'

कोटा जिले के मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए बॉलीवुड की फिल्मों के डायलॉग जागरूक करेंगे. जिला निर्वाचन विभाग स्वीप कार्यक्रम के तहत फिल्मों के डायलॉग के लिए 'तराना प्रतियोगिता' आयोजित करवा रहा है. इसके लिए डायलॉग लिखकर जिला निर्वाचन विभाग को भेजने की अंतिम तारीख 5 अप्रैल है. इसमें अच्छे से अच्छे डायलॉग लिखने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उदाहण के तौर पर डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. वैसे इस डायलॉग बदलकर मुझे वोट करने से रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. स्वीप की अध्यक्ष व सीईओ जिला परिषद शुभम चौधरी के मुताबिक कोटा में पिछले छः माह से निवासरत मतदाता प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को बॉलीवुड फिल्म के मशहूर डॉयलॉग की तर्ज पर मतदाताओं को जागरूक करने वाला डायलॉग तैयार करना होगा. प्रविष्टि के साथ संबंधित फिल्म का फोटोग्राफ भी लगाना होगा. मिलने वाली प्रविष्टियों से प्रथम विजेता को 5 हजार रुपए, दूसरे विजेता को 3 हजार और तीसरे विजेता को 2 हजार रुपए का पुरस्कार, प्रमाणपत्र दिया जाएगा. (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CKC5Pa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages