बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में स्क्रैप में विस्फोट होने की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई. यह हादसा फायरिंग रेंज में थल सेना के नॉर्थ कैंप में हुआ. सूचना मिलने पर महाजन पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक की पहचान पंजाब निवासी मनजीत सिंह के रूप में की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेना के स्क्रैप रखने वाले स्थान पर मजदूर खाना बना रहा था. स्क्रैप में बम पड़ा था जिसमें विस्फोट हो जाने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी दी गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YfArhX
No comments:
Post a Comment