कोटा में होली के दौरान हुड़दंग मचाने और लाठियों व पत्थरों से मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को आरकेपुरम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया. दौलतंगज गांव में होली के दिन एक ही समाज के दो पक्षों में जमकर लड़ाई हो गई थी. इसमें कई लोगों को चोटें आई थीं. सूचना पाकर पहुंची आरकेपुरम थाना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया था लेकिन मामला शांत नहीं हुआ था जिसके बाद दो थानों की पुलिस सहित आरएसी के अतिरिक्त जाप्ते को बुलाकर मामले को शांत करवाया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Toxcks
No comments:
Post a Comment