राजस्थान के अलवर जिले के एनईबी थाना इलाके में ट्रांसपोर्टर से वाहन फाइनेंस नहीं करवाने पर हुए विवाद में ट्रांसपोर्टर द्वारा एक ग्राहक की अपने गुर्गों से पिटाई करवाने का मामला सामने आया है. आधा दर्जन से अधिक लोगों ने डंडों से ग्राहक जमशेद खान की जमकर पिटाई की गई. पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. मामले में पीड़ित व्यक्ति ने एनईबी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. ट्रासपोर्ट नगर में जमशेद खान नामक व्यक्ति ने हाल ही में सात नए ट्रक खरीदे थे, जिसका लोन लेने को लेकर विवाद होने के बाद रिकवरी एजेंट द्वारा अपने लोगों को बुला लिया और लाठी डंडों और सरियों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. पीड़ित ने एनईबी थाने में रितेश, जावेद, राहुल और तौफीक सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2E2CRrV
No comments:
Post a Comment