भरतपुर में रूपवास थाने में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दो जनों को पुलिस की मौजूदगी में पीट रहा है. दरअसल, मामला एक लड़की के साथ छेड़खानी का है. एक लड़की रोडवेज बस भरतपुर से रूपवास जा रही थी. बस में रोडवेज के परिचालक और एक पुलिसकर्मी ने लड़की के साथ छेड़खानी कर दी, जिसकी सूचना पीड़िता ने फोन पर अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने रूपवास थाने पहुंचकर बस को रुकवाया और पुलिसकर्मी व रोडवेज परिचालक को पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता के परिजनों ने एक लिखित तहरीर भी दी है. इसके बाद लड़की के परिजन भी थाने पहुंचे और थाने के बाहर ही पुलिसकर्मी व रोडवेज परिचालक की पट्टे से पिटाई करने लगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान रूपवास थानाधिकारी भी थाने में ही मौजूद थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GBrlWb
No comments:
Post a Comment