सिरोही: आपस में उलझे बीजेपी पार्षद, कुर्सी से हमले का VIDEO वायरल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 1, 2019

सिरोही: आपस में उलझे बीजेपी पार्षद, कुर्सी से हमले का VIDEO वायरल

राजस्थान के सिरोही जिले की शिवगंज नगर पालिका में बजट प्रस्ताव को लेकर आयोजित बैठक में बीजेपी के दो पार्षद आपस में ही उलझ गए. बजट प्रस्ताव की बैठक के दौरान हुए हंगामे में बीजेपी पार्षद लक्ष्मण परिहार पर बीजेपी के ही दो पार्षदों ने कुर्सी से हमला कर दिया, जिससे लक्ष्मण परिहार के सिर और नाक पर चोट लग गई. लक्ष्मण परिहार से मारपीट करने का आरोप बीजेपी के ही पार्षद अशोक कुमावत और रमेश सोनी पर लगा है. आपसी विवाद के बाद पालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी ने बैठक स्थगित कर दी और घायल पार्षद लक्ष्मण परिहार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि बैठक के दौरान निर्दलीय विधायक संयम लोढा भी मौजूद थे. वहीं सूचना मिलते ही शिवगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर विधायक को बाहर ले गई, इसी दौरान लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BgeTYt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages